{"_id":"5dab49888ebc3e93d76c5ee3","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1868153104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर खंड गंग नहर बुलंदशहर समेत अन्य सिंचाई विभाग के कार्यालयों में एडीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी व अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटा जाएगा। एडीएम ने डीएम को रिपोर्ट तैयार कर संस्तुति कर दी है।
बता दें कि शुक्रवार को एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10.25 मिनट पर वह बीडीजीसी यानि बुलंदशहर खंड गंग नहर बुलंदशहर कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्हें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई कर्मचारियों का साइट पर जाना बताया गया था, लेकिन रजिस्टर में कोई बात नहीं लिखी गई थी। जिसे लेकर एडीएम खासे नाराज हुए थे। कार्यालय पर एक्सईएन उपस्थित मिले थे। इसके बाद एडीएम अन्य सिंचाई विभाग के कार्यालय पर पहुंचे वहां भी कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। एडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।