फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नंदोई ने विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
rape - फोटो : amarujala
नंदोई ने विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके नंदोई ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी भी दी। पीड़िता के शिकायत करने पर आरोपी ससुरालियों ने उल्टा पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुरालियों की मर्जी से ही आरोपी नंदोई ने उससे दुष्कर्म किया था।

अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2017 में हापुड़ क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के दो दिन बाद तक भी उसके पति ने उससे कोई बात नहीं की, जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई थी। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता को ससुरालिए अपने साथ ले गए थे। जहां उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व देर रात वह अपने कमरे में सोई हुई थी। इस दौरान उसका नंदोई कमरे में घुस आया, साथ ही पीड़िता के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी थी। पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं, गत 12 अक्तूबर को आरोपी ससुरालिए पीड़िता के मायके पहुंचे और उसके साथ जमकर अभद्रता करते हुए तलाक की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed