फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लोन दिलाने व समस्या निदान के नाम पर लाखों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से उसके पड़ोसी के दामाद ने लोन दिलाने व बाद में खाता बंद कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने आरोपी से विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पीड़ित के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

क्षेत्र के मोहल्ला यमुनापुरम निवासी हरी सिंह पुत्र स्व.भीष्म सिंह ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी अपने गांव में उनके नाम पर चार बीघा जमीन है। वर्ष 2006 में उन्होंने एक बैंक की शाखा से जमीन पर 20 हजार रुपये का लोन लिया था। जिसे उसने बाद में चुका दिया था। वर्ष 2010 में उनकी मुलाकात गांव निवासी एक व्यक्ति के दामाद से हुई थी। पीड़ित को रुपयों की आवश्यकता हुई तो उसने उक्त व्यक्ति से बैंक से लोन कराने की बात कही। जिस पर आरोपी व्यक्ति ने लोन के कागजात पूरे कर एक बैंक से तीस हजार रुपये का लोन पीड़ित की जमीन पर ले लिया। जिसकी पीड़ित को जानकारी ही नहीं हुई। उक्त लोन की जानकारी पीड़ित को नोटिस आने के बाद हुई थी। इसके अलावा पीड़ित ने एक अन्य बैंक से लिए गए लोन के निपटारे के लिए आरोपी को वर्ष 2016 में 1.45 लाख रुपये दिए थे। पीड़ित से आरोपी ने 21 हजार रुपये की मांग की और पुराने मामले भी निपटाने का आश्वासन दिया। लेकिन, आरोपी उक्त रकम को खुद ही हड़प कर गया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने जब आरोपी से इस बाबत शिकायत की तो आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पीड़ित के साथ अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed