{"_id":"5d90f8f68ebc3e93a629aaab","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd185464941","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
विज्ञापन
छात्रा की फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली छात्रा का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने अपने परिजनों संग आरोपी के घर पहुंच कर खरी खोटी सुनाई। आरोपी के माफी मांगने पर कुछ प्रबुद्धजनों ने दोनों के बीच फैसला करा दिया।
बताया गया कि नगर कोतवाली की आवास विकास चौकी क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी नगर के ही एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। बीते कुछ दिनों से उसकी दोस्त उसे उसके फर्जी फेसबुक अकाउंट की जानकारी दे रही थीं। पीड़िता ने जब मामले में खोजबीन की तो सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक जो कि एक डिग्री कालेज में ग्रेजुएशन का छात्र है ने पीड़िता की फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया हुआ है। साथ ही आरोपी उसकी दोस्तों व रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे अश्लील बातें व मैसेज कर रहा है। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद शनिवार शाम को आरोपी के घर जाकर खरी खोटी सुनाई। आरोपी युवक के माफी मांगने के बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।