{"_id":"5d90f6d58ebc3e01542f7ed5","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1854644110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में कुष्ठ रोगियों को आवास देने के लिए तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में कुष्ठ रोगियों को आवास देने के लिए तलाश
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों को मिलेंगे आवास
बुलंदशहर। जनपद के कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सौगात दी जाएगी। इसके लिए शासन के आदेश पर विभाग की ओर से सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के दौरान चिन्हित कुष्ठ रोगियों को पात्रों की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने गरीब और निराश्रित परिवारों को आवास देने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना संचालित की है। इस योजना के तहत जनपद में पिछले दिनों भी कई लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। अब शासन ने विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वह जनपद में सर्वे कर ऐसे कुष्ठ रोगियों की तलाश करें, जिनके पास अपना स्वयं का आवास नहीं है। यह आदेश मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जनपद में सर्वे शुरू करवा दिया है। साथ ही सर्वे में शामिल अफसर और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कुष्ठ रोगी आवास से वंचित रह जाए। अफसरों का दावा है कि सर्वे जल्द पूरा कर लिया जाएगा और पात्राें की सूची तैयार कर उन्हें आवास की सौगात दी जाएगी।
पूर्व में चिन्हित दो पात्राें को मिली राशि
विभागीय अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में पूर्व में चिन्हित किए गए दो पात्रों के आवास निर्माण के लिए राशि मिल चुकी है। इस राशि को पात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बाद आवास का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उन्हें यह राशि तीन किस्तों में मिलेगी। आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख की राशि प्रदान की जाती है। पहली किस्त 40 हजार की है। दूसरी 70 और तीसरी 10 हजार रुपये की है।
विज्ञापन
कोट...
योजना का जनपद के सभी पात्र कुष्ठ रोगियों को लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे की शुरूआत हो गई है। ऐसे पात्रों को जल्द चिन्हित कर उन्हें आवास की सौगात दी जाएगी। - सर्वेश चंद, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग, बुलंदशहर।