{"_id":"5d73f95b8ebc3e01495088a9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd183896035","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटपुरा स्थित अनिल फू ड प्रोडक्ट पर कई विभागों की टीमों ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटपुरा स्थित अनिल फू ड प्रोडक्ट पर कई विभागों की टीमों ने मारा छापा
विज्ञापन
अनिल फू ड प्रोडक्ट पर कई विभागों की टीमों ने मारा छापा
शिकारपुर । क्षेत्र के गांव जटपुरा में डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग, प्रदूषण और जीएसटी की टीम ने अनिल फू ड प्रोडक्ट पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दूध के चार नमूने लिये गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, एक आउटलेट में पॉलिथीन पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरीशंकर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह, विनोद कुमार, मनोज गौड़, गिरीश वर्मा और आरके सिंह की टीम ने जटपुरा स्थित अनिल फूड प्रोडक्टस पर छापेमारी की। टीम ने प्लान्ट से दूध के तीन नमूने लिए। इसके अलावा केशव डेरी से दूध का एक नमूना लिया। नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रदूषण विभाग की टीम ने प्लान्ट में प्लास्टिक और लोहे की कैनों का इस्तेमाल होने पर नाराजगी जताई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि काफी दिनों से डेरी में मिलावटी दूध की शिकायत मिल रही थी। उसी को लेकर छापामार कार्यवाही की गई है। दूध के नमूने जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर डेरी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं प्लास्टिक और लोहे की कैनों का इस्तेमाल पर नोटिस जारी कर उनका प्रयोग बन्द करने तथा भविष्य में इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। प्रदूषण विभाग की टीम कपिल गिरि की आउटलेट पर छापे में पॉलिथीन पकड़ी। जिस पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिसे उसी समय वसूल लिया गया। बताया जा रहा है कि अनिल फू ड प्रोडक्ट पूर्व जिपं अध्यक्ष राजकुमारी गिरी के देवर का है। छापामार कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राजकुमार भास्कर और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
कोट
जिलाधिकारी के निर्देशन में दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों स्थानों पर काफी गंदगी मिली। इसके अलावा सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गौरीशंकर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी