फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मासिक पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मासिक पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

स्याना। ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में भारतीय किसान यूनियन-असली (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बाद में किसानों की समस्याआें को रखते हुए मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन स्याना के एसडीएम सुभाष को सौंपा गया। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना उत्पादक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने में नाकाम है। सरकार की घोषणाएं झूठी सिद्ध हो रही हैं। मेरठ मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि किसानों के बिजली के बिल पहले ही बहुत बढ़े हुए हैं, लेकिन विद्युत विभाग ने विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि करके किसानों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवारा पशुआें के लिए गोशालाएं बनवाई हैं, लेकिन आज भी आवारा पशु किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे हैं और आवारा पशुआें द्वारा खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला कर देते है, जिससे कई किसानों को चोटें भी आईं हैं। सरकार ने इस ओर कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। पंचायत में ग्राम बडढा वाजिदपुर निवासी नगेन्द्र सिंह को तहसील प्रभारी और लौकेन्द्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तथा भोपाल सिंह को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया। नव मनोनीत तहसील प्रभारी नगेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर यूनियन चैन से नहीं बैठेगी। कहा कि विद्युत विभाग किसानों के बिजली बिलों के मुद्दे पर उन्हें परेशान करता है। पीड़ित किसान मुख्यालय पर सूचना दें। विद्युत अधिकारियों को कड़ा जबाब दिया जाएगा। किसान नेता कैप्टन धर्मवीर सिंह ने सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया। ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता और जयकरन सिंह के संचालन में हुए मासिक पंचायत में सुशील शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, बिल्लू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed