{"_id":"5d729eb98ebc3e93a230b970","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1838796142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर गेहूं लदा ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर गेहूं लदा ट्रक लूटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बेहोशी की हालत में परिचालक दिनेश।
- फोटो : BULANDSHAHR
नशीला पदार्थ सुंघाकर गेहूं लदा ट्रक लूटा
जहांगीराबाद । थाना क्षेत्र में अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर चालक परिचालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर गेहूं लदा ट्रक लूटने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह दो युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे खेत में पड़े हुए मिले। उनके हाथ पैर भी बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां होश में आने पर युवक ने खुद को ट्रक का चालक बताते हुए ट्रक लूट की वारदात होने की जानकारी दी है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर कुछ ग्रामीणों ने दो युवकों को हाथ-पैर बंधे हुए सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ देखा था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां से बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर के समय एक युवक उमेश पुत्र हरिओम निवासी संभल ने मीडिया को बताया कि वह ट्रक पर चालक है और उसके साथ दूसरा युवक दिनेश है जो कि परिचालक है। बृहस्पतिवार दोपहर को वह दोनों ट्रक में करीब छह लाख रुपये का गेहूं लाद कर संभल से नोएडा जाने के लिए निकले थे। लेकिन, अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर जहांगीराबाद क्षेत्र में एक कैंटर ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। जिसमें पांच सवार थे। आरोपियों ने दोनों को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और खेत में हाथ पैर बांध कर फेंक दिया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें शक है कि आरोपी उनका ट्रक लूट कर फरार हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों युवक बेहोशी की हालत में मिले थे, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने या उनके पूरी तरह होश में आने पर ही मामले की जानकारी हो सकेगी।

जिला अस्पताल में भर्ती बेहोशी की हालत में चालक उमेश। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन