फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
sucied - फोटो : amarujala
पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी खाया जहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के आत्महत्या करने के बाद आरोपी पति ने भी जहर खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। युवक को गंभीर हालत में स्याना से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

गत शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन की शादी स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब पांच माह पूर्व हुई थी। शादी में मिले दान दहेज से आरोपी ससुरालीजन खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। साथ ही मांग पूरी न होने पर पीड़िता की बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। गत 19 जुलाई को वह अपनी बहन को अपने घर ले आया था। यहां उसकी बहन ने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर गत दो अगस्त को फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं, बताया गया कि आरोपी पति ने भी गत तीन अगस्त को जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। लेकिन, उसे गंभीर हालत में स्याना सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, स्याना कोतवाली पुलिस ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed