{"_id":"5d4724438ebc3e6cad334e92","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1817264150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से युवक गायब, नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से युवक गायब, नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन को बिना सूचना दिए कहीं निकल गया। परिजनों का कहना है कि युवक ने भूड़ चौराहा से आगे स्थित नहर में छलांग लगा दी थी। रविवार को पुलिस ने पीएसी फ्लड प्लाटून के साथ नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्ची टोला निवासी युवक खालिद(27) पुत्र शरीफ अहमद को बीते दिनों उसके परिजनों ने बीमार होने पर नगर के कचहरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से वह युवक शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया गया कि युवक बिना किसी परिजन व चिकित्सक को बताए ही कहीं चला गया है। वह बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती था। वहीं, परिजनों ने मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही आशंका जताई की खालिद ने नहर में छलांग लगा दी है। जिसके बाद रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने पीएसी फ्लड प्लाटून यूनिट के साथ नहर में सर्च अभियान चलाया। भूड़ चौराहे के निकट स्थित नहर से वलीपुरा तक नहर में अभियान करीब दो से तीन घंटे तक चलाया गया। लेकिन, युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक अस्पताल से बिना बताए ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।