{"_id":"63f65544b6115482b40838d9","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2528634139-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ वारदातों का राजफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ वारदातों का राजफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ वारदातों का राजफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बीते कुछ दिन से नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। इसके लिए नगर की एक टीम को वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस के माध्यम से कुछ बदमाशों को चिन्हित किया था। जिन्हें मंगलवार देर रात नगर के यदु विहार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मंगलवार रात भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों से चोरी का काफी सामान बरामद किया गया है। उनकी शिनाख्त रिहान उर्फ जिशान निवासी मोहल्ला रुकनसराय थाना कोतवाली नगर, वसीम निवासी मधुगढी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस और मोहम्मद अली उर्फ कुन्दन निवासी मोहल्ला नरसलघाट थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह सोने के कंगन, दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कानों की बाली, एक मंगलसूत्र सोने का, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की तगड़ी, एक जोड़ी रेशम पट्टी, चार एलईडी टीवी, तीन इन्वर्टर, दो गैस सिलेंडर, एक एंप्लीफायर, तीन म्यूजिक सिस्टम, चार स्पीकर, एक स्टैंडिग फैन, एक टोस्टर, तीन रिमोट, एक एडॉप्टर, एक स्टेब्लाइजर, तीन बैटरी, करीब दस हजार की नकदी और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।