{"_id":"63c436f9ebde9a245b35a898","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2507396120-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हेलमेट लगाकर निकलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हेलमेट लगाकर निकलीं महिलाएं
विज्ञापन
पुलिस लाइन में यातायात जागरूकता के लिए रैली में शामिल महिलाएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हेलमेट लगाकर निकलीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें, इसी उद्देश्य से रविवार को महिलाओं ने हेलमेट पहनकर स्कूटी रैली निकाली। जिसे पुलिस लाइन से एएसपी अनुकृति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क हादसों से बचाव के लिए सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन माह के तहत अलग-अलग स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को स्कूटी जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महिलाएं हेलमेट पहनकर सड़कों पर निकली और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
एआरटीओ प्रवर्तन मुंशीलाल ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस लाइन महिला स्कूटी रैली निकाली गई, जिसको एएसपी अनुकृति द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो नगर की पुलिस लाइन से कालाआम चौराहा होते हुए अन्य स्थानों पर भ्रमण करने के बाद कालाआम चौराहे पर आकर संपन्न हुई। स्कूटी रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहनों पर बैठे दोनों यात्रियों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में महिला पुलिस कर्मी और छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान यात्री कर अधिकारी वीके अस्थाना, यातायात निरीक्षक विजय पाल सिंह और पुलिसकर्मी व प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।