Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

आशू हत्याकांड : नशे की हालत में दोस्त के बिस्तर पर किया पेशाब तो कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
आशू हत्याकांड : नशे में दोस्त के बिस्तर पर किया पेशाब तो कर दी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में शुक्रवार देर रात युवक आशू की हत्या का राजफाश पुलिस ने उसके दोस्त शुभम को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शीशे का टुकड़ा और उसके खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में आशू ने उसके बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने शीशे के टुकड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी थी।
बीबीनगर के गांव सैदपुर निवासी आशू उर्फ आस मोहम्मद (35) हापुड़ में वैल्डिंग का काम करता था। उसका पिता सिकंदराबाद में रहता है, जबकि मां सैदपुर में ही रहती है। आशू शुक्रवार को अपने गांव आया हुआ था। शाम को वह अपने दोस्त शुभम के साथ कहीं जाने की बात कह कर गया था। शुभम ने आशू के परिजनों से भी फोन पर बात करके एक साथ होने की जानकारी भी दी लेकिन, शनिवार सुबह आशू का लहूलुहान शव उसके दोस्त शुभम के घर के निकट सड़क पर पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके परिजनों को दी। मृतक की गर्दन व पेट पर चाकू से वार के निशान थे। मृतक के परिजनों ने आरोपी युवक शुभम के खिलाफ ही हत्या की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी शुभम को शनिवार देर शाम दादी मां मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात को शराब पीने के बाद वह दोनो ंसोने के लिए चले गए थे। उसी दौरान आशू ने उसके बिस्तर पर पेशाब कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान घर में रखा शीशा टूट गया और उसने आशू की गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शुभम ने घर में ही उसकी हत्या कर शव को सड़क पर पुलिस व ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि मृतक आशू ने उसके बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed