{"_id":"63c434c97dd3ec040612b4aa","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2507383176-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एंबुलेंस में चालक और ईएमटी ने कराए सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एंबुलेंस में चालक और ईएमटी ने कराए सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन
नरौरा में एंबुलेंस में प्रसव के बाद बच्चे के साथ ईएमटी।
- फोटो : BULANDSHAHR
एंबुलेंस में चालक और ईएमटी ने कराए सुरक्षित प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। महिला को प्रसव कराने के लिए घर से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस को रोककर चालक और ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद जच्चा और बच्चा को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक प्रसव खुर्जा में और दूसरा नरौरा में कराया गया।
खुर्जा क्षेत्र के गांव मल्गोसा निवासी रहीश की पत्नी चमनजहां गर्भवती थी। रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने निशुल्क एंबुलेंस बुलाई। फोन पर सहायता मिलने के बाद एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 4499 गर्भवती महिला को घर से लेकर सरकारी चिकित्सालय की ओर चल पड़ी। रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर ईएमटी रवि दुबे और चालक नवीन कुमार ने एंबुलेंस को रोककर आशा के सहयोग से प्रसव कराया। उधर, नरौरा क्षेत्र के गांव परिहावली निवासी महिपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी शिवानी को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की सहायता ली। शिवानी को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 4424 पहुंची और शिवानी को लेकर अस्पताल के लिए निकली। तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा होने और चालक ने एंबुलेंस को रास्ते में रोक दिया और ईएमटी दानवीर सिंह, चालक गौरव यादव ने आशा के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।