Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: शीतलहर ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार डिग्री पर पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। बादल छाने और बारिश होने के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी के चलते अब शीतलहर ने रफ्तार पकड़ ली है। दो दिन में अधिकतम चार और न्यूनतम छह डिग्री तापमान कम हो गया है। रात के पाला पड़ा और दिन में धूप भी निकली, लेकिन ठंड बरकरार रही।

रविवार सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। दिन में धूप निकल आई। पूरे दिन शीतलहर जारी रही। इससे लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढके हुए गुजर रहे थे। ठंड से बचने के लिए लोग धूप का सहारा लेते भी दिखाई दिए। मौसम के बदले मिजाज के बीच अधिकतम तापमान दो दिन में 4 डिग्री कम होकर 16 और न्यूनतम 6 डिग्री कम होकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और आर्द्रता 65 फीसदी दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम छह डिग्री पर पहुंच गया था।। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि आगामी 18 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इससे जल्द निजात नहीं मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 15 और न्यूनतम भी एक डिग्री कम होकर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। ऐसे मौसम से सभी को बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed