{"_id":"63c431d1b55a9862306aa75a","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2507263120-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिलाओं ने दरोगा पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिलाओं ने दरोगा पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप
विज्ञापन
महिलाओं ने दरोगा पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला निवासी महिलाओं ने गाजियाबाद में तैनात एक दरोगा पर अभद्रता करने और अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति मेरठ के एक अस्पताल में नौकरी करता है। वह प्रतिदिन सुबह ड्यूटी पर जाता है और शाम करीब आठ बजे घर वापस आता है। महिला का कहना है कि उसके मकान के सामने ही एक दरोगा का मकान है। वर्तमान में दरोगा की तैनाती गाजियाबाद में है। आरोप है कि दरोगा ने अपने मकान के ऊपरी हिस्से में सीसीटीवी लगवाया है और कैमरे की डायरेक्शन पीड़िता उसके घर की तरफ है। इससे वह जब भी अपने छत पर आती है तो आरोपी दरोगा सीसीटीवी में देखकर खुद भी अपने घर की छत पर आकर अश्लील फब्तियां कसता है। महिला और उसके पति ने जब इस बाबत विरोध किया तो दरोगा भड़क गया और उन्हें अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। इसके अलावा उसके पड़ोस में ही रहने वाली एक अन्य महिला ने एसएसपी को दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। दोनों महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने महिलाओं को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।