फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BULANDSHAHR

Bulandshahar News: एआरटीओ ने सीज की पिकअप, थाने से टायर-रिम चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BULANDSHAHR
एआरटीओ ने सीज की पिकअप, थाने से टायर-रिम चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। ओवरलोडिंग के मामले में सीज की गई पिकअप से थाने में ही चोरी हो गई। जब पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत की तो उसे फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। जिसके चलते पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हापुड़ के गांव सालेपुर कोटला निवासी मोमिन ने बताया कि वह नियमित रूप से अपनी पिकअप में खाद्य सामग्री भरकर गोशाला में निशुल्क सप्लाई करता है। 17 दिसंबर 2022 को जब उसकी गाड़ी में बंद गोभी लेकर चालक अलीगढ़ स्थित गोशाला में जा रहा था तभी एआरटीओ प्रवर्तन ने उसकी गाड़ी रोक ली और ओवरलोडिंग के मामले में गाड़ी सीज कर दी। इसके बाद गाड़ी को खुर्जा देहात पुलिस के सुपुर्द करते हुए कोतवाली में खड़ा करा दिया। आरोप है कि जब कोर्ट के आदेश के बाद वह गाड़ी रिलीज कराने के लिए पहुंचा तो पाया कि गाड़ी के पिछले टायर और रिम बदल दिए गए हैं। जबकि गाड़ी के पकड़े जाने से कुछ दिन पहले ही उसने नए टायर गाड़ी में डलवाए थे। गाड़ी पकड़े जाने के दौरान का वीडियो भी उसके पास है। आरोप है कि जब पुलिस से गाड़ी के टायर और रिम बदलने की बात कही तो उसके साथ अभद्रता की गई और फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कोर्ट के आदेश के साथ गाड़ी की चाबी ले ली और वापस नहीं की। जिसके चलते पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed