फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: कैशियर के पद पर तैनात टीजीटू ने फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr
कैशियर के पद पर तैनात टीजीटू ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बे के टाउन बिजलीघर पर टीजीटू (टेक्निकल ग्रेड टू) कैशियर पद पर तैनात वेदप्रकाश ने शनिवार दोपहर मोहल्ला नेहरूगंज स्थित बंद पड़े अपने पुराने घर में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश ने गत 24 दिसंबर के बाद से विभाग का करीब 12 लाख रुपये जमा नहीं किया था, जिसको लेकर विभाग से रिमाइंडर भेजे जा रहे थे।
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनीवास निवासी वेदप्रकाश विद्युत विभाग में टीजीटू कैशियर के पद पर तैनात थे। बताया गया कि शनिवार दोपहर वह अपने पुत्र गौरव को काउंटर पर छोड़कर बैंक में पैसा जमा करने की बात कहकर बिजलीघर से गया था। काफी समय होने पर लड़के द्वारा कई बार काल की गई लेकिन, कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने स्टॉफ व घर पर कॉल की। इसके बाद उनके बेटे गौरव ने नगर के नेहरूगंज स्थित पुराने घर के पड़ोसी को कॉल कर घर पर वेदप्रकाश की जानकारी ली। वहां पर घर का दरवाजा अंदर से बंद होने तथा आवाज देने पर जवाब नहीं मिलने की जानकारी उनके बेटे को पड़ोसी ने दी। बाद में जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वेदप्रकाश का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। जिसके बाद उनका बेटा और स्टॉफ के लोगों ने शव को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर का ताला लगाकर साक्ष्य एकत्र करने के लिए फील्ड यूनिट को सूचित किया है। मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विभाग के थे करीब 12 लाख रुपये
अधिशासी अभियंता जहांगीराबाद सौरभ झा ने बताया कि कैशियर वेदप्रकाश द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गत 24 दिसंबर से वेदप्रकाश ने कैश काउंटर पर जमा हुई नकदी को जमा नहीं कराया था, जो करीब 12 लाख रुपये है। इस संबंध में वेदप्रकाश को उक्त नगदी को जमा कराने के रिमाइंडर भी दिए जा रहे थे। जमा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। वेदप्रकाश ने इस धनराशि को जमा करने की बात कही थी, लेकिन धनराशि जमा नहीं की गई। माना जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे पैसे का इंतजाम नहीं होना भी एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed