{"_id":"6ad7c6eceb944f8e150ccccf","slug":"along-with-ravana-kumbhakarna-and-meghnada-were-also-burnt-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-25668-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धू...धू...धू... कर जला रावण संग कुंभकरण और मेघनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धू...धू...धू... कर जला रावण संग कुंभकरण और मेघनाद
विज्ञापन
साहिबाबाद। राम और रावण के जन्म से शुरू हुई रामलीला की कहानी में अच्छाई और बुराई के बीच चल रहे युद्ध का मंगलवार रात रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला दहन पर खत्म हुआ। पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। शहर में हो रही रामलीला में अलग-अलग समय पर सुरक्षा घेरे के बीच पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के दौरान सभी रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। वसुंधरा के सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, इंदिरापुरम के नॉर्थ इंडिया मॉल में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के 60-60 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया। इंदिरापुरम स्थित नॉर्थ इंडिया मॉल के पीछे मैदान में राम-सीता धार्मिक सेवा समिति की ओर से रावण दहन किया गया। इसमें रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के 60-60 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया। वैशाली सेक्टर-2 स्थित राम वाटिका रामलीला मैदान में मां दुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। इसमें अहिरावण की ओर से राम-लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने, हनुमान का उन्हें बंधनमुक्त कराने और अहिरावण वध के प्रसंग दिखाए गए। इसके बाद भगवान श्रीराम ने रावण वध और मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण के पुतलों का दहन किया। आगे सीता की अग्नि परीक्षा और राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन भी किया गया।
-- --
14 वर्षीय चिरायु ने बनाया विद्युत रोशनी से जगमगाता भव्य रावण
इंदिरापुरम में विभिन्न पुतलों के बीच 14 वर्षीय चिरायु साहनी का बनाया गया रावण का पुतला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। चिरायु के पिता विक्रम साहनी ने बताया कि उनका बेटा तीन वर्षों से दिल्ली में पुतला बनाने काम करता है। इस बार उसने अपना रावण इंदिरापुरम के शिप्रा मॉल ग्राउंड में तैयार किया है। रावण को इलेक्टि्रक लाइटों से सजाया गया था।