फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: टीकाकरण से छूटे 4.56 लाख बच्चे किए चिन्हित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
टीकाकरण से छूटे 4.56 लाख बच्चे किए चिह्नित
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा, यह स्लोगन सरकारी चिकित्सालयों और टीकाकरण केंद्रों पर लिखा नजर आता है। इसके बावजूद बच्चों के टीकाकरण में अभिभावक लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में 4.56 लाख ऐसे बच्चे हैं जो पिछले काफी समय से टीकाकरण से वंचित चल रहे हैं। इसके लिए विभाग ने अब नौ जनवरी से विशेष अभियान शुरू कर टीकाकरण करने की योजना बनाई है। तीन चरणों में 1651 सत्र का आयोजन कर छूटे बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
पांच साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए शासन की ओर से निशुल्क टीकाकरण कराया जाता है। टीकाकरण सफल बनाने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका अहम रहती है। लेकिन कोविड काल में नियमित टीकाकरण नहीं हो सका। हालात सुधरने पर अब शासन ने गंभीरता से लेकर बच्चों को ट्रेस करने के आदेश जारी किए हैं। पिछले माह हुए सर्वे में विभाग को पता चला कि जिले में 4.56 लाख बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं। अब नौ जनवरी से अभियान चलाकर इन बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके जैन ने बताया कि कोविड के दौरान जिले में खसरा, रूबेला, पोलियो, टीबी, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी आदि का टीका लगाने से बच्चे छूट गए थे। नौ जनवरी से तीन चरणों में टीका लगवाया जाएगा। पहला चरण नौ से 20 जनवरी तक, दूसरा 13 से 24 फरवरी तक और तीसरा 13 से 24 मार्च तक पखवाड़ा आयोजित कर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 4.56 लाख बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका है। इसके लिए नौ जनवरी से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जिले में 1651 सत्र आयोजित कर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed