फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: Boy drives bullet with girl sitting in tank, video of dangerous game for reeling

बुलंदशहर में फिल्मी स्टाइल: लड़की को टंकी में बैठा लड़के ने दौड़ाई बुलेट, रीलबाजी के लिए खतरनाक खेल का Video

Sun, 31 Aug 2025 05:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 05:31 PM IST
सार

बुलंदशहर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें युवक बुलेट की टंकी पर युवती को बैठाकर बिना हेलमेट स्टंट करता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि लाइक्स और शोहरत के चक्कर में युवा जान जोखिम में डाल रहे हैं। इससे पहले गोरखपुर में भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था।

विज्ञापन
Bulandshahr: Boy drives bullet with girl sitting in tank, video of dangerous game for reeling
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसने सभी को हैरान कर दिया है। यह वीडियो थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक बुलेट बाइक पर स्टंट करते हुए यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक ने बाइक की टंकी पर युवती को बैठा रखा है। युवती उससे लिपटी हुई है और युवक बिना हेलमेट लगाए हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ा रहा है। लोगों का कहना है कि शोहरत और लाइक्स पाने के चक्कर में आज की युवा पीढ़ी अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


कुछ सेकेंड की रील बनाने के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। इसमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।  गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला हाल ही में गोरखपुर में भी सामने आया था। वहां भी एक युवक और युवती बिना हेलमेट बाइक पर सवार थे और एक-दूसरे से लिपटकर खतरनाक अंदाज में बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि रीलबाजी के इस खतरनाक ट्रेंड पर सख्त रोक जरूरी है। वरना यह किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed