फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Arvind Singh won gold medal in Men Doubles Rowing competition under National Games held in Goa

National Games: बुलंदशहर के अरविंद ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता मे जीता स्वर्ण पदक, आर्मी में हैं कार्यरत

Wed, 01 Nov 2023 09:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 01 Nov 2023 09:06 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले के अरविंद सिंह ने गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स के अंतर्गत मेंस डबल्स रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अरविंद सिंह की इस जीत पर परिवार व गांव में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
Bulandshahr Arvind Singh won gold medal in Men Doubles Rowing competition under National Games held in Goa
स्वर्ण पदक विजेता अरविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा थाना क्षेत्र के खबरा गांव निवासी अरविंद सिंह ने गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स के अंतर्गत मेंस डबल्स रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। पिछले महीने में अरविंद ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता अरविंद सिंह के पिता विजय सिंह ने बताया कि अरविंद वर्ष 2016 से आर्मी में कार्यरत हैं। आर्मी के साथ- साथ वह रोइंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करते हैं। अरविंद रोइंग प्रतियोगिता में विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में भी वह प्रतिभाग कर चुके हैं। वहीं, साल 2021 और 2022 में उन्होंने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और 2023 में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं, अब अरविंद ने गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में प्रतिभाग किया, जहां रोइंग के लाइट वेट मेंस डबल्स स्कल्स में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसी के चलते परिवार व गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed