फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshaharnews

गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshaharnews
गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गंगा घाटों पर मंगलवार को गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। उन्होंने गंगा स्नान के साथ गुरु का पूजन किया। इस दौरान जगह-जगह हवन हुए और भंडारे लगाकर प्रसाद का भी वितरण किया।

अनूपशहर गंगातट पर गुरू पूर्णिमा पर्व पर बाढ़ग्रस्त गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगायी। आश्रमों में शिष्यों ने गुरू का पूजन कर गुरू दक्षिणा समर्पित की। आश्रमों व मंदिरों में हवन व यज्ञ तथा भंडारे आयोजित किए गए। शिवशक्ति आश्रम में स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज, सोहमताऊ आश्रम में परमसंत सोहमतराऊजी महाराज तथा भृगुक्षेत्र आश्रम भैरिया में स्वामी पूर्णानंदजी महाराज की प्रतिमाओं पर एवं मस्तराम आश्रम पर बाबा मस्तराम की समाधि की पर शिष्यों ने पुष्प अर्पित कर मत्था ठेका और गुरू पूजन किया। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक आश्रमों में भक्तों ने परम्परागत रूप से गुरू पूजन किया। इस दौरान हुए भंडारों में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। नरौरा क्षेत्र के गंगाघाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर स्नान कर गंगा किनारे के साधू आश्रमों में पहुंच कर अपने गुरू की पूजा अर्चना की। साधु आश्रमों में गुरू की पूजा अर्चना के बाद जगह जगह श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। कई आश्रमों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नरसैना क्षेत्र के मांडू घाट पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। मांडव ऋृर्षि पर जल अभिषेक किया। बाद में शिष्यों ने अपने गुरू की अर्चना की। गुरू संत हनुमंता विरक्त ने कहा कि देश को विश्व गुरू बनाने के लिय सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शिकारपुर क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुल्तानपुर खेड़ा स्थित मौनी बाबा आश्रम पर गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव गैरआबाद गांव सुल्तानपुर खेड़ा स्थित सदगुरू मौनी बाबा आश्रम पर गुरु पर्व मनाने के लिए सुबह से ही मौनी बाबा के अनुयायियों का आना-जाना शुरू हो गया। अनुयायियों ने मौनी बाबा की समाधि स्थल पर रखे उनके चरण खड़ाऊं को स्पर्श कर गुरू वंदना की। राकेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, बाबा पदमसिंह, रघुवीर सिंह, महेश शर्मा, नीरज शर्मा मौजूद रहे। डिबाई क्षेत्र में कर्णवास, राजघाट, विहारघाट गंगा तटों पर पहुंचकर लाखों लोगों ने गंगा स्नान किया। विहारघाट दंडी आश्रम में भागवत शिरोमणी संत श्री विष्णुआश्रम जी महाराज की चरण पादूका का मंत्रोचारण के साथ पूजन किया गया। श्री प्रबोधाश्रम जी महाराज, स्वदेश बृह्मचारी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में शास्त्रों का संदर्भ देकर मनुष्य के जीवन में गुरू का महत्व क्या है बताया। भागवत भवन में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य दिवाकर वशिष्ठ, आचार्य विनीत अवस्थी, सतीश अवस्थी, आचार्य दिनेश पांडेय, आचार्य कैलाश, आचार्य ज्ञान प्रकाश ने मंत्रोचारण किया। क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में साधु, दंडी संतों के अलावा लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्णवास में श्री नारायण स्वरूप बृह्मचारी महाराज के आश्रम में गुरू पूजन व भंडारे आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed