फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कार्रवाई : 12 नामजद समेत 60 अज्ञात पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कार्रवाई : 12 नामजद समेत 60 अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में मतपेटिका लूटने के प्रयास, मतदान कर्मियों और पुलिस के साथ धक्का मुक्की किए जाने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर की।

पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार त्यागी ने तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम सरायघासी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक प्रत्याशी और बड़ी संख्या में उसके समर्थक बूथ पर पहुंच गए। उक्त लोग खाली मतपेटिकाओं को देखकर मतदान में धांधली किए जाने का आरोप लगाने लगे। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने चुनाव संबंधी दस्तावेजों को छीनकर बिखेर दिये। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की। बताया कि उक्त लोगों ने मतदान कर्मियों को लेकर जाने वाली गाड़ी पर भी पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिये। बताया गया कि उक्त लोगों को जब पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस के साथ भी अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की थी। हंगामा के दौरान पुलिस ने उक्त लोगों की वीडियोग्राफी कर ली थी। मतपेटिका लूटने के प्रयास की सूचना पर आलाधिकारियों समेत भारी संख्या में पुलिसबल सरायघासी पहुंचा था, जिसके बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में नवीन फल एवं सब्जी मंडी स्थित स्टाॅंग रूम तक लाया गया था। कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed