ब्राह्मण समाज ने राकेश टिकैत के खिलाफ दी तहरीर
सिकंदराबाद। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। समाज के लोगों ने राकेश टिकैत के खिलाफ तहरीर दी है।
रविंद्र शर्मा, प्रशांत कुमार शर्मा, यज्ञदत्त, हनी शर्मा, पंकज शर्मा, हरिकिशन शर्मा राहुल शर्मा, शिवा पंडित ने बताया कि गत दिनों किसान आंदोलन के दौरान आयोजित एक सभा में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की। इससे समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं किए जाने पर समाज में बढ़ते आक्रोश के लिए प्रशासन के जिम्मेदार होने की चेतावनी दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।