फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सिकंदराबाद पालिका में सामने आया लाखों का घोटाला, जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद। - फोटो : SIKANDRABAD
सिकंदराबाद पालिका में सामने आया लाखों का घोटाला, जांच शुरू
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर पालिका में प्रकाश विभाग और जलकल विभाग में सामानों की खरीद में लाखों का घोटाला प्रकाश में आया है। सभासदों द्वारा सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम ने एसडीएम सिकंदराबाद की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
पालिका की बोर्ड बैठक में नगर में 740 सोडियम लाइट में 250 वाट के सोडियम बल्ब लगाने, 840 सोडियम लाइट में 150 वाट के सोडियम बल्ब लगाने, 50 हाईमास्ट लाइटों में 400 वाट की एमएच चोक व सौ नग एमएच बल्ब लगाने, सोडियम लाइट की जगह 80 वाट की 200 एलईडी लाइट लगाने, 85 वाट की 100 एलईडी लाइट लगाने, नगर में लगी स्ट्रीट लाइट को खोलने बंद करने के लिए करीब 3400 स्विच लगाने, 180 वाट की 125 हाईमास्ट लाइट लगाने, 250 सोडियम लाइट को परिवर्तित कर उनके स्थान पर 110 वाट की एलईडी लाइट लगाने, 250 सोडियम लाइट को परिवर्तित कर उनके स्थान पर 80 वाट की एलईडी लाइट लगाने, एलईडी लाइटों के लिए केबल की खरीदारी समेत जलकल विभाग के लिए अन्य सामान की खरीदारी का प्रस्ताव पास किया गया था। बोर्ड से पास प्रस्ताव के आधार पर पालिका ने इलेक्ट्रिक सामान, जलकल विभाग के लिए सामान की खरीदारी के लिए टेंडर के माध्यम से ठेका दिया था। बताया गया कि सामान की खरीदारी में पांच गुना अधिक तक रेट दर्शाए गए हैं। स्ट्रीट लाइटों को ऑन ऑफ करने के लिए लगाई गई स्विच की कीमत 217 रुपये के आसपास दर्शाई गई है। जबकि जो स्विच लगाई गई है उसकी बाजार में कीमत 30 से 35 रुपये के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

250 वाट के सोडियम बल्ब की कीमत करीब 650 रुपये दर्शाई गई है। जबकि, बाजार में उसकी कीमत 250 रुपये के आसपास बताई जा रही है। 150 वाट के सोडियम बल्ब की कीमत को 550 रुपये दर्शाया गया है। जबकि बाजार में उसकी कीमत 200 रुपये के आसपास बताई जा रही है। नगर में लगाई गई एलईडी लाइटों की कीमत को नौ हजार रुपये के आसपास दर्शाया गया है और बाजार में उसकी कीमत 3000 से 3500 रुपये के आसपास बताई जा रही है। इलेक्ट्रिक की चोक की कीमत को करीब 3000 हजार रुपये दर्शाया गया है। जबकि उसकी बाजार में कीमत 1000 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। कंडेंसर की कीमत को करीब 500 रुपये के आसपास दर्शाया गया है। जबकि बाजार में उसकी कीमत 100 रुपये के आसपास बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब सभासद निसार अहमद, रिजवान कुरैशी, इरफान गौरी, राशिद, कपिल, सुबोई आदि ने सीएम पोर्टल, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की। वहीं, नगर पालिका ईओ विनोद कुमार ने सभासदों के सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने गठित की जांच समिति
डीएम रविंद्र कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडीएम प्रशासन को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने एसडीएम सिकंदराबाद रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बुलंदशहर, अधिशासी अभियंता जल निगम बुलंदशहर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिकंदराबाद की कमेटी गठित की है। कमेटी को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

रविशंकर सिंह, एसडीएम सिंकदराबाद - मामले की जांच के लिए एडीएम प्रशासन कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed