{"_id":"5eb1a2288ebc3e90ae67b6e2","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1984265183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन कर पहुंचे 205 प्रवासी मजदूरों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन कर पहुंचे 205 प्रवासी मजदूरों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दूसरे राज्यों से पलायन कर सिकंदराबाद पहुंचे 205 प्रवासी मजदूरों को प्रशासन ने गुलावठी रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में क्वारंटीन किया। ये मजदूर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से सिकंदराबाद होकर अपने मूल निवास की ओर जाने की तैयारी में थे। तीन दिन पहले भी प्रशासन ने 87 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया था।
शुक्रवार रात में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से पैदल और साइकिल से पहुंचे 87 प्रवासी मजदूरों को सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जनपद की सीमा पर रोक लिया गया था। जिन्हें शनिवार को प्रशासन ने क्वारंटीन कराया था। उसके बाद भी प्रवासी मजदूरों का सीमा पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि इसमें दूसरे जनपदों के प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर नजर आती है कि कई जिलों की सीमा पार कर बुलंदशहर जनपद की सीमा पर मजदूर कैसे पहुंच जाते हैं। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र में जनपद की सीमा पर पहुंचे करीब 205 लोगों को मंगलवार को बाईपास स्थित आईटीआई में क्वारंटीन कराया है। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि 205 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है । सभी लोग जनपद की सीमा पर बाहरी राज्यों से पहुंचे थे। क्वारंटीन की समय अवधि पूरी होने पर शासन के निर्देशानुसार सभी प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।