{"_id":"5df7ca7c8ebc3e87c11d6b91","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd190346240","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़कों हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़कों हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
अलग-अलग सड़कों हादसों में दो की मौत
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालकों को खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी भिकन्न (65वर्ष)औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बताया गया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे वह ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर बैनीपुर निवासी सरिता ने बताया कि रविवार की शाम उसका पति महेश शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा सिकंदराबाद बाइक से सिकंदराबाद जा रहा था। सिरोधन कट पर कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।