फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज में नहीं मिली कार तो दे दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दहेज में नहीं मिली कार तो दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज में कार नहीं मिलने पर पहले तो ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया फिर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के गुलावठी रोड कालापीर निवासी आयशा पुत्री साबिर ने बताया कि उसकी शादी 6 जुलाई 2018 में मसूरी जनपद गाजियाबाद निवासी हसीन पुत्र इस्लामुद्दीन के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में वैगनआर कार की मांग कर रहे थे। न मिलने पर विवाहिता की पिटाई की और उसके मायके छोड़कर चले गए। कुछ दिन बाद ससुरालिए दोबारा मारपीट नहीं करने का आश्वासन देते हुए उसे ससुराल ले गए, उस समय वह आठ माह की गर्भवती थी। बताया कि कुछ दिन बाद ही पति हसीन,ससुर इस्लामुद्दीन, सास नजमा, मोहल्ला टांडा बुलंदशहर निवासी जेठ असलम, मोहसिन, सिकंदराबाद मोहल्ला अंसारियान निवासी ननद नाजमीन, ननदोई शकील, फिर कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल के लोग उसे कई दिनों तक भूखा रखते थे। 17 जून 2019 की रात करीब 10.30 बजे उक्त सभी लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। उसने बड़ी मुश्किल से ससुरालियों के चंगुल से छूटकर खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई और अपने भाई को फोन कर घटना के बारे में बताया। भाई के पुलिस में शिकायत करने पर रात करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग फरार हो गए थे। मौके पर मिले पति को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। बताया कि घटना के अगले दिन उसके परिवार के लोग जब बात करने के लिए ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घटना के बाद उसके मायके वाले उसे अपने साथ ले आए। मायके में रहने के दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं। बताया कि 18 नवंबर को उसका पति शाम चार बजे घर पर आया और एक बार फिर एक लाख रूपये नगद और कार की मांग की। मना करने पर वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। आवेश में आकर उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। घटना के समय उसके मायके के लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने पति को तीन तलाक देते हुए सुना। बताया कि तीन तलाक देने के बाद पति उनके घर से फरार हो गया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed