फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

210 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर अब भी भूमाफिया का कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
210 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर अब भी भूमाफिया का कब्जा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र में आज भी 210 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि भूमाफिया के कब्जे में है। तहसील प्रशासन दो साल से अधिक समय में महज 317 हेक्टेयर भूमि को ही अवैध कब्जा मुक्त करा सका है। तहसील क्षेत्र में कुल 528 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा चिन्हित किया गया था।

2017 में भाजपा के प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश में ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने आदेशों के सख्ती के साथ पालन करने और अवैध कब्जा धारकों के विरोध करने पर उनके साथ सख्ती से निपटने के भी आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को तहसील क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया था। सिकंदराबाद तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में 528 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को चिन्हित किया था। अवैध कब्जों के चिन्हिकरण के बाद जून 2017 में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान छेड़ा था। शुरूआती दौर में तहसील प्रशासन ने अभियान में काफी तेजी दिखाई और बड़ी संख्या में ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। लेकिन वक्त के साथ ग्राम समाज की भूमि अवैध कब्जा मुक्ती अभियान की धार पर कुंद पड़ने लगी। दो साल से अधिक समय से चलाए जा रहे अभियान के दौरान तहसील प्रशासन चिन्हित 528 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि में से 317 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त करा सका है। जबकि तहसील क्षेत्र में 217 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि अब भी भूमाफिया के कब्जे में है। ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए शासन के प्राथमिकता के आधार पर लिए जाने वाली योजना दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 210 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर अब भी भूमाफियाओं का कब्जा होने पर तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। अभियान चलाने के बावजूद भी गांवों में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत अक्सर अधिकारियों के दरबार में पहुंचती रहती हैं। आज भी लोग संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत लेकर पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed