{"_id":"5dcd96f68ebc3e54d97976ef","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1882839135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद । अस्पताल के बाहर पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला छासियावाडा निवासी चांद पुत्र फारूख ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मंगलवार की रात वह खुर्जा रोड स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में दावत खाने के लिए गया था। रात करीब 9.45 बजे वह दावत खाकर वापस घर के लिए चला। जैसे ही वह मैरिज होम के गेट पर पहुंचा तो गेट के बाहर पहले से ही घात लगाए बैठे नगर मोहल्ला रिसालदारान निवासी सलमान फैजान, रिहान हबीब, हमीद, कादिर ने रंजिशन हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। बताया कि पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए उसे अस्पताल लेकर गई थी। अस्पताल के बाहर आरोपियों ने अपने परिवार के लोगों के साथ पुलिस की मौजूदगी में उस पर फायरिंग कर दी। उसने अस्पताल में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी रिहान, फैजान को मुखबिर की सूचना पर हदीमपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।