फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

डेढ़ सौ वर्ष पुराने देवी के इस मंदिर में पूजा करने से पूरी होती है हर मनोकामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नरौरा क्षेत्र के बेलौन में स्थित सर्व मंगला बेला भवानी का मंदिर। - फोटो : BULANDSHAHR
डेढ़ सौ वर्ष पुराने देवी के इस मंदिर में पूजा करने से पूरी होती है हर मनोकामना
विज्ञापन

सिकंदराबाद । नगर के खत्रीवाड़ा स्थित देवी मंदिर का इतिहास करीब डेढ सौ वर्ष पुराना है। मंदिर के कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी मान्यता है। मंदिर में माता की अखंड ज्योत बारह महीने, 24 घंटे जलती रहती है। नवरात्र पर्व पर मंदिर में खास सजावट की जाती है और नवरात्र के बाद मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

खत्रीवाड़ा निवासी संदीप सैनी ने बताया कि वह अपने बुजुर्गों से सुनते आए है कि देवी मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। देवी मंदिर नगर में ही नहीं आसपास के क्षेत्र में प्राचीन देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। बताया कि मंदिर करीब 15 वर्ष पूर्व ज्वाला जी हिमाचल से माता की अखंड ज्योत को लाकर स्थापित किया गया था। तभी से मंदिर में ज्योति बारह महीने 24 घंटे जल रही हैं। बताया कि पहली ज्योति देसी घी माता की मूर्ति के समक्ष जलती है। दूसरी ज्योति देसी तेल लांगुर के समक्ष जलती है। बताया कि नवरात्र पर्व से पूर्व नगर व आसपास क्षेत्र के लोग देवी मंदिर से अखंड ज्योति लेकर जाते हैं और अपने मंदिरों में ज्योति को स्थापित करते हैं। वहीं, लोग मंदिर से अखंड ज्योति को लेकर नवरात्र में अपने घरों में भी स्थापित करते हैं। नवरात्र संपन्न होने के बाद ज्योति को पुन: मंदिर में लाकर स्थापित कर देते हैं। बताया कि मान्यता है कि जो नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रखकर माता की पूजा अर्चना करता हैं उसकी मनोकामना पूरी होती है। नवरात्र पर देवी मंदिर की विशेष सजावट की जाती है और नवरात्र के बाद में मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। भंडारे में बड़ी संख्या में देवी भक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते है। बताया कि साल में दो बार हर नवरात्र पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है और मंदिर की सजावट के साथ ही विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था की जाती है। बताया कि नवरात्र में मंदिर में नगर के लोगों के अलावा आस-पास के लोग भी पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed