फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मारपीट
विज्ञापन

सिकंदराबाद । पुलिस व सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने खेल के मैदान में उनके साथ अभद्रता, मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। युवाओं ने एबीवीपी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर के सिरोधन रोड पर खेल का मैदान है। उक्त मैदान को तत्कालीन एसडीए डा. शुभि सिंह काकन ने ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराकर बनाया था। अवैध कब्जा खाली कराकर खेल का मैदान बनाने के बाद से ही कुछ लोग फिर से उक्त भूमि पर कब्जा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बताया कि मैदान में सेना, पुलिस की भर्ती के लिए 100 से अधिक युवा तैयारी करते हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने दौड़ लगा रहे युवाओं के साथ हाथापाई, मारपीट की। मारपीट में कुछ युवाओं के चोट भी आई। कार्यकर्ताओं ने घायल युवाओं का मेडिकल कराने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed