{"_id":"5d9397b88ebc3e93cd66b7ba","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd185556837","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका
सिकंदराबाद। अज्ञात व्यक्ति ने युवक की हत्या कर शव को कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा से शहपानी को जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुुंचकर जांच की। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली देहात के गांव कुडवल बनारस निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सुंदर सिंह (38वर्ष) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। काफी दिनों से वह गाजियाबाद स्थित अपने मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी चारों बच्चे गांव में ही रहते थे। मंगलवार की सुबह उन्हें पुलिस ने सूचना दी की सुंदर का शव वीरखेड़ा से शहपानी जाने वाले रास्ते पर बंबे पर पड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़ ने बताया कि मृतक के हाथ मोबाइल चार्जर से बंधे हुए थे। पैंट में पर्स आधा बाहर निकला हुआ था। शव के पास ही दो ताले टूटे हुए पड़े थे। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की जेब मिली आईडी के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर उसके परिवार के लोगों को सूचित किया गया। घटना स्थल से मोबाइल चार्जर और दो टूटे ताले बरामद किए गए। बताया कि घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेते में लोहे का बड़ा बक्सा भी बरामद किया गया। संभवत : युवक की कहीं और हत्या कर शव को बक्से में रखकर यहां लाया गया था। बताया कि मृतक के कान के पीछे धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा। बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
बिलसूरी ताजपुर मार्ग पर चौकी बनाने की मांग
सिकंदराबाद। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिलसूरी से ताजपुर को जाने वाले मार्ग पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की है।
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि ग्राम बिलसूरी से ताजपुर को जाने वाले रास्ते पर ग्राम वीरखेड़ा, मोहम्मदपुर कलां समेत कई गांव पड़ते हैं। बताया कि उक्त रास्ते पर ग्रामीणों के साथ अक्सर लूट की वारदात हो जाती हैं। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण बिलसूरी ताजपुर मार्ग पर पुलिस चौकी बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।