{"_id":"5d8a5c868ebc3e017a210ff9","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1850585129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत संविदाकर्मी पर फल विक्रेता ने चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत संविदाकर्मी पर फल विक्रेता ने चाकू से किया हमला
विज्ञापन

सिकंदराबाद। फल विक्रेता ने विद्युत संविदाकर्मी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरालालगढ़ी निवासी पुनीत पुत्र जल सिंह ने बताया कि वह विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है। बराल उपकेंद्र पर मीटर रीडर के रूप में कार्यरत हैं। बताया कि सोमवार की शाम वह गुलावठी फ्लाईओवर के पास फल खरीदने के लिए आया था। किसी बात को लेकर उसकी ग्राम मंडावरा निवासी फल विक्रेता से कहासुनी हो गई। कहासुनी में उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।