फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कौंदू में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगी वृहद गोशाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कौंदू में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगी वृहद गोशाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम कौंदू में बनने वाली वृहद गोशाला के निर्माण का खाका तैयार हो गया है। गोशाला निर्माण के लिए शासन से 1.20 करोड़ राशि भी आवंटित हो चुकी है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही कौंदू की वृहद गोशाला बन जाएगी। वृहद गोशाला के निर्माण से जहां क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी। वहीं गोवंश के संवर्धन से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। यह जनपद की सबसे बड़ी और सुविधाओं से लैस गोशाला होगी।
शासन की ओर से पिछले दिनों जनपद में दो डिबाई, सिकंदराबाद में वृहद गोशाला का निर्माण करवाने की सौगात दी थी। इनमें से एक सिकंदाराबाद क्षेत्र के ग्राम कौंदू में बनेगी। इसके लिए तहसील प्रशासन ग्राम समाज की 80 बीघा भूमि वृहद गोशाला के निर्माण के लिए दी है। गोशाला का निर्माण पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा कराया जाएगा। वृहद गोशाला के निर्माण के लिए शासन से 1.20 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन हो चुका है। पशु चिकित्सा विभाग ने कौंदू में गोशाला के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। वृहद गोशाला में गोवंशों के रखरखाव के अलावा गोवंश का संवर्धन भी किया जाएगा। अच्छी नस्ल की दुधारू गाय को तैयार किया जाएगा। दुधारू नस्ल की गायों के विकसित होने से किसानों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

गोवंश के चारे आदि की गोशाला में ही होगी व्यवस्था
गोशाला में गोवंश के चारे आदि की व्यवस्था भी होगी। तहसील प्रशासन ने 80 बीघा जमीन इसलिए चिन्हित की है। यहां पर पानी के लिए ट्यूबवेल और हरियाली के लिए तरह-तरह के पौधे भी लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं यहां पर एक तालाब भी बनाया जाएगा। इसके साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमूत्र और गोबर का भी होगा इस्तेमाल
इस वृहद गोशाला में रहने वाले गोवंश के गोमूत्र को एकत्रित किया जाएगा और इसे बेचकर आमदनी की जाएगी। भविष्य में यहीं पर गोमूत्र से दवाओं का निर्माण आदि भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं गोबर से जैविक खाद बनाई जाएगी। इस खाद का प्रयोग किसानों को खेती करने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे भी गोशाला की आय बढ़ेगी।

कोट...
गांव कौंदू में बनने वाली वृहद गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गोशाला का निर्माण होने के बाद यहां पर सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह जनपद की सबसे बड़ी गोशाला होगी। इसके संचालन से आवारा गोवंशों से निजात मिल सकेगी। - डॉ. लक्ष्मी नारायण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed