{"_id":"5d6ab4f58ebc3e93be632809","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd183475262","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जांच में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जांच में जुटा विभाग
विज्ञापन
आग से जला सामान। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जांच में जुटा विभाग
सिकंदराबाद। शनिवार की दोपहर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की सात गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे लग गए।
औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर पर सलोनी कोइर के नाम से फोम फैक्ट्री है। फैक्ट्री में फोम शीट, कोइर शीट के बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया कि शनिवार की दोपहर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में लगी आग से आसमान में धुंए के बादल छा गए। वही आस-पास की फैक्ट्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। अन्य फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारी भय की वजह से काम छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर, खुर्जा के अलावा नोएडा से दमकल की गाड़ियों को बुलाया। दमकल की सात गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। नुकसान के बारे में जानने के लिए जब फैक्ट्री मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।
----------------
सुरक्षा मानकों की होगी जांच
फायर स्टेशन इंचार्ज संजीव यादव ने बताया कि फैक्ट्री के फायर मानकों की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि मानकों का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आग से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने में दमकल की सात गाड़ियों को तीन घंटे लगे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। कारणों की जांच की जा रही हैं।