फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खड़े ट्रेलर से टकराकर पलटा कंटेनर, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खड़े ट्रेलर से टकराकर पलटा कंटेनर, दो की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद । हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से कंटेनर टकराने के बाद पलट गया। दुर्घटना में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि परिचालक का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में ग्राम सांवली के पास बियर फैक्ट्री के सामने हाईवे किनारे ट्रेलर खड़ा हुआ था। ट्रेलर में टर्बाइन लदी हुई थी। करीब 2.30 बजे बुलंदशहर की ओर से नोएडा की ओर रहा कंटेनर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराने के बाद कंटेनर पलट गया और कंटेनर का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक, कंटेनर में बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कंटेनर में बैठे यात्री को मृत घोषित कर दिया। एसआई शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि मृतक चालक की शिनाख्त ग्राम परौना कलां थाना ऐरवा औरय्या निवासी लंकुश पुत्र सत्यनारायण (38) के रूप में हुई। वही मृतक यात्री की शिनाख्त जलालपुर साथल एटा निवासी सचिन कुमार (25) पुत्र रामपाल के रूप में हुई। घायल परिचालक की शिनाख्त चालक के भाई सुरेश के रूप में हुई। बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed