फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एसडीएम की धमकी एक भी गाय मरी तो करा दूंगा एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एसडीएम की धमकी एक भी गाय मरी तो करा दूंगा एफआईआर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गौशाला में गोवंशों की देखरेख और सुविधाओं की जांच पड़ताल करने के लिए सोमवार रात एसडीएम ने टीम के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। पालिका की गोशाला में लचर सफाई व्यवस्था मिलने पर नाराजगी जाहिर की। रात में सफाई कराई गई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गोशाला में एक भी गोवंश की मौत हुई तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सोमवार की रात एसडीएम रविशंकर सिंह, तहसीलदार अमित कुमार व पालिका के अधिकारियों के साथ भटपुरा स्थित पालिका की अस्थाई गोशाला के निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गोशाला में पानी, कीचड़ मिलने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने रात में ही सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर गोशाला की सफाई कराई। साथ ही पालिका अधिकारियों को गोवंशों के रख रखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने पालिका अधिकारियों को गोशाला के जल की निकासी की व्यवस्था किए जाने कच्ची भूमि पर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने रात में ही बैनीपुर गोशाला का निरीक्षण किया। मंगलवार की सुबह ग्राम मुकंदगढ़ी गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गोवंशों की देखरेख में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही से गोवंश की मौत होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed