फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से लगवाई झाड़ू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से लगवाई झाड़ू
विज्ञापन

ऊंचागांव। लंबे अरसे के बाद बेसिक स्कूल खुले तो इसके साथ ही पहले दिन बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आ गया। क्षेत्र के गांव प्याना कलां स्थित प्राथमिक स्कूल का है, जिसमें बच्चों से झाड़ू लगवाई गई। इससे अभिभावकों में रोष है। वहीं, दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों ने जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही है।
शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही बेटियों को पढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद स्कूलों की हालत में कोई खास सुधार होता नहीं दिख रहा है। ऊंचागांव क्षेत्र में पहले भी छात्रों द्वारा झाड़ू लगाने के मामले सामने आते रहे हैं। इसके बावजूद भी प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, अध्यापकों की मनमानी के चलते छात्र स्कूल में झाड़ू लगाने को मजबूर हैं। करीब एक माह बाद स्कूल खुले तो प्याना कलां के प्राथमिक स्कूल में बच्चे पठन-पाठन के लिए पहुंच गए। लेकिन अध्यापकों ने किताब की जगह एक छात्रा के हाथ में झाड़ू थमा दी। छात्रों से स्कूल परिसर में झाड़ू लगाने के मामले से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

कोट
अभी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी और इसके बाद कार्रवाई होगी। स्कूल में किसी भी छात्र या छात्रा से किसी भी कीमत पर किसी भी तरह का काम नहीं करवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed