फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बिना अनुमति पांच लोग इकट्ठा हुए तो होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बिना अनुमति पांच लोग इकट्ठा हुए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में विभिन्न त्योंहारों को लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने धारा 144 लागू की है। अब बिना अनुमति कोई भी धरना-प्रदर्शन, रैली और कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो सकेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी-डंडा व आग्नेय अस्त्र लेकर चलना भी गैरकानूनी होगा। एक स्थान पर पांच या इससे अधिक लोगों का एकत्रित होने पर भी कार्रवाई होगी।

सितंबर और अक्तूबर माह में गांधी जयंती, राम नवमी, दशहरा, ईद जैैसे त्योहार मनाए जाएंगे। त्योहारों पर किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए डीएम ने जिले में धारा 144 लगाई है। सभी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए आदेश दिए हैं कि नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम ने आदेश दिए हैं कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का शस्त्र, लाठी-डंडा लेकर चलना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। साथ ही किसी भी धरना प्रदर्शन या ऐसे कार्यक्रम जिसमें भीड़ जुटने की संभावना है उसकी पूर्वानुमति आवश्यक होगी। साथ ही खुले में पशु वध करने, घरों के बाहर ईंट-कंकड़-पत्थर एकत्रित करने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा बुग्गियों में खुले में गोबर आदि लेकर जाने पर भी प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को आदेश देते हुए सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed