फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

16 घंटे गुल रही पांच हजार घरों में बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
16 घंटे गुल रही पांच हजार घरों में बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को जिलेभर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर में हाईडिल कॉलोनी और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मरों के फुंकने से करीब 16 घंटे तक नगर के पांच हजार घरों की बिजली गुल रही। लोगों को बिजली किल्लत के साथ सुबह पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। शहर के साथ ही खुर्जा, सिकंदराबाद, स्याना, गुलावठी, शिकारपुर, अरनिया, पहासू, बीबीनगर, ऊंचागांव, अहार समेत अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को घंटों बिजली कटौती से जूझना पड़ा।
रात 11 बजे फॉल्ट के बाद दोपहर तीन बजे सप्लाई हुई चालू
नगर के मोहल्ला राम विहार की बिजली सप्लाई हाईडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़ी हुई है। देर रात करीब 11 बजे क्षेत्र में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसके चलते करीब ढाई हजार घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कर्मचारियों ने सप्लाई चालू करने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर रखकर दोपहर करीब तीन बजे सप्लाई चालू की गई, लेकिन इसके बाद भी बीच-बीच में फॉल्ट से बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
अनूपशहर अड्डा बिजलीघर से जुड़े अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे लाइनों में फॉल्ट हो गया। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण समय से फॉल्ट को नहीं जोड़ा गया। जिसके चलते लोगों में रोष फैल गया। रात में ही लोगों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। सुबह करीब 11 बजे फाल्ट को ठीक करते हुए सप्लाई चालू की गई। इसके बाद एक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे जुड़े करीब दो हजार घरों में दस घंटे तक सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में कई स्थानों पर फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या खड़ी हुई है। इसे ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। संविदा कर्मचारियों को भी उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed