फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जिला पंचायत में नई सरकार ने शपथ लेकर संभाला कामकाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जिला पंचायत में नई सरकार ने शपथ लेकर संभाला कामकाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला पंचायत के 20वें अध्यक्ष के तौर पर डॉ. अंतुल तेवतिया ने शपथ ली। डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 52 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 जून को नामांकन किए गए थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अंतुल तेवतिया के समक्ष विपक्ष की प्रत्याशी आशा यादव और गीता चरौरा ने नामांकन पत्र खरीदने के बाद भी नामांकन नहीं किया था। इसके चलते डॉ. अंतुल को निर्विरोध चुना गया था। शासन द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने स्वागत किया। इसके बाद डीएम ने जिपं अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद जिपं अध्यक्ष ने सदन में मौजूद सभी 51 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सांसद डॉ. भोला सिंह, सदर विधायक ऊषा सिरोही, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी, खुर्जा विधायक बिजेन्द्र सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहली बैठक में तीन मुद्दों पर हुई चर्चा
शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की समितियों के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि, विभिन्न समितियों के गठन का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को देने, 2021-22 की कार्य योजना तैयार करने पर सहमति बनी। अब अगली बोर्ड बैठक में समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 प्रोटोकॉल का नहीं हुआ पालन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले भले ही कोविड नियमों का पालन करने का दावा किया गया था, लेकिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ने से नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। मंच से अपील भी की गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। हालात यह थे कि डीएम-एसएसपी भी मौके से गुजरे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed