फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

20 की जगह 12 मिला हजार डोज, संकट बरकरार, आज होगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
20 की जगह 12 मिला हजार डोज, संकट बरकरार, आज होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान फिर से वैक्सीन की किल्लत शुरू हो गई है। रविवार को मेरठ से कोविशील्ड की मात्र 12 हजार डोज प्राप्त हुई। जो एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। अगर वैक्सीन और अधिक नहीं आई तो लोगों को फिर से टीकाकरण केन्द्रों से लौटना पड़ेगा।
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए शासन द्वारा एक जुलाई से टीकाकरण का महाअभियान चलाने के निर्देश दिए गए। लेकिन जिले में प्रतिदिन 20 हजार डोज लगाए जाने के चलते वैक्सीन की किल्लत सामने आ गई। इसके चलते विभागीय अफसरों द्वारा टीकाकरण का महाअभियान स्थगित कर दिया। बाद में वैक्सीन मिलने पर पांच जुलाई से नौ जुलाई तक अभियान चलाया गया। लेकिन इस दौरान समय-समय पर वैक्सीन की कमी खलती रही। अब सोमवार से टीकाकरण के लिए जिले को महज 12 हजार कोविशील्ड की डोज प्राप्त हुई है। जो पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि रविवार को मेरठ से कोविशील्ड की 12 हजार डोज प्राप्त हुई है। जिन्हें सभी केंद्रों पर वितरित कर दिया गया है। सोमवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण होगा। साथ ही वैक्सीन लाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मिले नए संक्रमित, पांच लोग हुए ठीक
जनपद में रविवार को मात्र तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही पांच लोग स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना संक्रमण के अब कुल 20,170 केस हो गए हैं। इसमें 19,901 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 240 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 29 लोगों का होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि अनूपशहर क्षेत्र में दो और ऊंचागांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed