{"_id":"60da0a2b8ebc3ebf0b0e18a9","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2212995175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
बुलंदशहर। गांव अकबरपुर में पति ने पत्नी की दहेज के लिए मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है।
जहांगीराबाद के गांव जलीलपुर निवासी देशराज ने देहात कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी भतीजी रीना (25) पुत्री बिरमा की शादी करीब तीन साल पहले देहात के गांव अकबरपुर निवासी युवक दीपक पुत्र गुलाब के साथ हुई थी। शादी में दान दहेज भी दिया, लेकिन, पति दहेज से खुश नहीं था और दहेज की मांग कर रहा था। आरोप है कि दहेज के लिए दीपक आए दिन पत्नी रीना के साथ मारपीट करता था। सोमवार सुबह भी दीपक ने रीना से मारपीट की और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि पीड़ित देशराज की तहरीर पर आरोपी पति दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वृद्ध सास पहुंची पोस्टमार्टम हाउस
दीपक पत्नी के साथ गांव में ही एक किराए के मकान में परिवार के अन्य लोगों से अलग रहता था। सोमवार को पुत्रवधू की मौत की सूचना मिलने पर वृद्ध सास जैसे-तैसे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, लेकिन अपनी पुत्रवधू के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी।