{"_id":"608da63c8ebc3ec19c51bc5d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2180513117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगो ने घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, विरोध पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगो ने घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, विरोध पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगो ने घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, विरोध पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर महिलाओं व घर के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर नगर पुलिस को बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले रिहान, कामिल, इमराज, क्रांति और कलवा दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। आरोपी पीड़ित पक्ष से रंजिश मानते हैं। शुक्रवार को पीड़ित अपने परिजनों के साथ घर पर ही मौजूद था। इस दौरान चारों नामजद आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए। साथ ही घर की महिलाओं से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। साथ ही शोर शराबा सुनने पर पीड़ित व अन्य परिजनों के पहुंचने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार पर पड़ोसियों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।