{"_id":"608da58a8ebc3e4777468252","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd218051182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर में बुलंदशहर में एबीएसए समेत 12 शिक्षकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर में बुलंदशहर में एबीएसए समेत 12 शिक्षकों की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की दूसरी लहर में बुलंदशहर में एबीएसए समेत 12 शिक्षकों की गई जान
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एबीएसए समेत 12 शिक्षकों की जान जा चुकी है। इनमें बेसिक के नौ और माध्यमिक शिक्षा परिषद से तीन शिक्षक-कर्मचारी शामिल हैं। लगातार हो रही मौत से शिक्षकों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों में भी डर है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं। शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव आदि में भी लगी। लेकिन कोरोना ने शिक्षक और विभागीय अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक बेसिक शिक्षा के एबीएसए विनोद चौधरी समेत नौ शिक्षकों की कोरोना जान ले चुका है। वहीं, दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग के डीआईओएस कार्यालय के एक लिपिक समेत दो अन्य शिक्षकों की भी कोरोना से जान चली गई है। बताया गया कि दोनों विभागों में 50 से अधिक शिक्षक संक्रमित हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि बेसिक और माध्यमिक विभाग में अभी तक 12 शिक्षक, अधिकारियों व कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अनेक शिक्षक आदि संक्रमण से पीड़ित हैं। लगातार शिक्षकों की मौत से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने इन मौतों को देखते हुए दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को भी रद्द करने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण से अभी तक एबीएसए समेत 12 शिक्षकाें की मौत हो चुकी है। जानकारी मिली है कि 50 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
इन लोगों की हो चुकी है मौत
क्षेत्र शिक्षक का नाम
एबीएसए विनोद चौधरी
अगौता अतुल चौहान
अगौता ताहिर हुसैन,
डिबाई महेश कुमार
पहासू मानक चंद,
लखावटी विनोद कुमार
शिकारपुर रविंद्र चौधरी (शिक्षामित्र )
अरनिया सीमा गुप्ता
अरनिया रामफूल भाटी
लिपिक राजीव शर्मा
सिकंदराबाद सतीश गुप्ता
ककोड़ मनोज चौधरी