फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में रोस्टर बनाकर होगी मतगणना, लगेंगी 462 टेबल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में रोस्टर बनाकर होगी मतगणना, लगेंगी 462 टेबल
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मतगणना के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा गया है। सभी आरओ को आदेश जारी किए गए हैं कि ग्राम पंचायतों का रोस्टर बनाकर मतगणना की जाए। साथ ही रोस्टर से प्रत्याशियों को भी अवगत कराया जाए, ताकि एक साथ मतगणना केंद्र पर भीड़ एकत्रित न हो सके। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
दो मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन के आदेश पर प्रति न्याय पंचायत तीन टेबल की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते जिले की कुल 154 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 462 टेबल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की मतगणना के लिए डीएवी इंटर कालेज में व्यवस्था की जा रही है तो वहीं सिकंदराबाद ब्लॉक की मतगणना के लिए नवीन फल एवं सब्जी मंडी को चुना गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओऱ से सभी आरओ को आदेश जारी किए गए हैं कि ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करते हुए एक ग्राम पंचायत की मतगणना में लगने वाले अनुमानित समय के अनुसार रोस्टर तैयार किया जाए। इस रोस्टर में मतगणना के लिए समय और दिनांक भी निर्धारित की जाए। जिससे प्रत्याशी अपने समय पर ही मतगणना केंद्र पर पहुंचे। इससे केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं होगी और कोविड गाइडलाइन का पालन भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में जारी नहीं होगा सभी ग्राम पंचायतों का परिणाम
कोरोना महामारी के कारण इस बार रोस्टर सिस्टम से मतगणना की जाएगी। जिसके चलते जिले की 946 ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत के 52 वार्ड, बीडीसी के 1315 वार्ड, ग्राम पंचायत सदस्य के 12154 वार्ड के लिए एक दिन में परिणाम जारी करना संभव नहीं होगा। संभव है कि कुछ ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए तीन मई को मतगणना की जाए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार अत्री = मतगणना के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत पर तीन टेबल के हिसाब से कुल 462 टेबल लगाई जाएंगी। सभी आरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह रोस्टर बनाकर मतगणना करें। रोस्टर के लिए सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया जाएगा। जिससे मौके पर एक साथ भीड़ एकत्रित न हो, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पूरी मतगणना में एक दिन से अधिक का समय लग सकता है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed