{"_id":"608c58f18ebc3e8d34562aff","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2180051193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ में घुसकर मतपेटी तोड़ने व पीठासीन अधिकारी को धमकाने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ में घुसकर मतपेटी तोड़ने व पीठासीन अधिकारी को धमकाने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुगरासी। गांव फरीदाबांगर में बूथ पर मतपेटी तोड़ने, मतपत्र फेंकने व पीठासीन अधिकारी के साथ गालीगलौज करने के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर नरसेना पुलिस ने एक नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फरीदाबांगर में बृहस्पतिवार शाम लगभग करीब छह बजे एक एजेंट ने बूथ पर हंगामा कर दिया था। आरोप है कि एजेंट अपने साथियों के साथ बूथ में घुसकर सरकारी दस्तावेजों को फेंकने लगा। पीठासीन अधिकारी पूनम देवी के विरोध करने पर आरोपी एजेंट ने पीठासीन अधिकारी को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर एजेंट अपने अन्य साथियों के साथ बदसलूकी पर उतर आया। पुलिस व अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप पर एजेंट व उसके साथी बाहर आ गए। लेकिन, तभी आरोपी पीछे खिड़की से गेट तोड़ते हुए मतपेटिका को नुकसान पहुंचाने लगे। प्रपत्रों को हवा में उड़ाया गया। सरकारी कागजों को भी उपद्रवियों ने फेंक दिए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। देर रात पुलिस ने पीठासीन अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज पहासू की प्रधानाचार्य पूनम की तहरीर पर एक अज्ञात व एजेंट आसिफ उर्फ अफसर पुत्र शमशाद निवासी फरीदाबांगर व 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी देहात हरेंद्र कुमार = मामले में पीठासीन अधिकारी पूनम देवी की तहरीर पर एक अज्ञात व आसिफ उर्फ अफसर समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसिफ को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।