{"_id":"6071f4018ebc3ed515351a09","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2169524110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की भी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की भी कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। पति ने विवाहित को तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, जेठ समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि कुछ समय पहले उसका निकाह बुलंदशहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वे उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की जान लगी। बीते दिनों जेठ ने उसे ससुराल में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। बाद में उसने पति एवं अन्य ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारापीटा गया, साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पति और जेठ समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।